बुधवार, 8 जुलाई 2020

UP : मेरठ के खेड़ा गांव में एक सिरफिरे शख्स ने डीजे बजवाने के लिए दोनों हाथों में तमंचा लेकर अपने घर की छत पर चढ़कर किया हंगामा ,

KESHARI NEWS24

मेरठ. उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र में बुधवार को एक दुस्साहसिक घटना सामने आई है। यहां खेड़ा गांव में एक सिरफिरे शख्स ने डीजे बजवाने के लिए दोनों हाथों में तमंचा लेकर अपने घर की छत पर चढ़कर हंगामा करने लगा। इस दौरान उसने फायरिंग की, जिससे सिंडिकेट बैंक का गार्ड घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सरेंडर करने के लिए कहा तो वह तमंचा लहराते हुए डांस करने लगा। पुलिस ने पैर पर गोली मारकर उसे घायल किया है। 

पुलिस पर भी कर चुका है पूर्व में फायरिंग

सिरफिरे शख्स का नाम श्रीपाल है। वह खेड़ा गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, इससे पहले भी वह कई बार फायरिंग कर चुका है। एक बार पुलिस पर भी गोली चला दी। जिसके बाद जेल गया था। वर्तमान में वह जमानत पर बाहर था। बताया जाता है कि, वह डीजे बजवाने के लिए घर के बाहर 315 बोर तमंचा लेकर हंगामा कर रहा था। तभी उसने फायरिंग कर दी, जिससे बैंक के गार्ड की कोहनी में छर्रे लगे। इससे वह घायल हो गया। इसके बाद श्रीपाल छत पर चढ़ गया।  

घायल हुए शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती

सूचना मिलते ही एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर खुद मोर्चा संभाला। मेरठ एसएसपी और पुलिस ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को दबोचा। इस दौरान सिरफिरे युवक को 2 गोलियां लगी हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Disqus Comments