• आर. एस. यादव की रिपोर्ट • आरोपी भतीजे ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम तब दिया, जब उसका बूढ़ा चाचा सो रहा था. सोते वक्त उसने पत्थर से अपने चाचा का सिर कुचल दिया. इस घटना के बाद से वृद्ध के परिवार में कोहराम मच गया है.
पूरी घटना के बारे में जानें
जिले में राठ थाने के नंदना गांव के 60 साल के किसान परमेश्वरी दयाल अपने खेत मे बने ट्यूबवेल में सो रहे थे कि तभी उनका भतीजा कल्लू आ गया और उसने गहरी नींद में सो रहे बूढ़े परमेश्वरी दयाल के सिर को पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.
सुबह जब मृतक का पुत्र ट्यूबवेल पर पहुंचा, तो पिता की रक्त रंजित लाश देखकर घबरा गया. जिसके बाद हत्या की सूचना पुलिस को दी गई. घटना स्थल में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.