शुक्रवार, 3 जुलाई 2020

Coronavirus Update in india : देश में कोरोना का रिकॉर्ड 22 हजार 324 संक्रमित मरीज मिले, अब देश में कोरोना का आंकड़ा 6 लाख 49 हज़ार 492 हुई

KESHARI NEWS24

 देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 लाख 49 हजार 492 हो गई है। शुक्रवार को रिकॉर्ड 22 हजार 324 मरीज बढ़े और 14 हजार से ज्यादा ठीक भी हो गए। महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 6364 मामले बढ़ गए। उधर, तमिलनाडु में 4329 नए केस सामने आए। इसी के साथ राज्य में 1 लाख से अधिक मरीज हो गए। इनमें 1385 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी चेन्नई में सबसे ज्यादा 64 हजार 689 लोग संक्रमित हैं। मध्यप्रदेश और जम्मू-कश्मीर में दूसरे राज्यों को जाने वालीं बसें अभी बंद ही रहेंगी। हालांकि, जिलों के बीच आवाजाही पर जारी रहेगी। जम्मू-कश्मीर में बाहरी राज्यों से आने पर कोरोना टेस्ट करना और 14 दिन क्वारैंटाइन में रहना जरूरी है।

डीआरडीओ ने दिल्ली में बन रहे देश के सबसे बड़े कोविड अस्पताल में गलवान शहीदों के नाम पर विभिन्न वार्डों का नामकरण करने का फैसला लिया है। छतरपुर में स्थित इस अस्पताल में एक साथ दस हजार मरीजों को रखने की क्षमता है। इस अस्पताल के मैनेजमेंट की जिम्मेदारी दो हजार से ज्यादा आईटीबीपी जवानों के पास है।

रिकवरी रेट 60 फ़ीसदी के पार


देश में अब तक 3.86 लाख मरीज ठीक भी हो चुके हैं। शुक्रवार को रिकवरी रेट 60% के पार हो गया। अब तक देश में 60.73% मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 10 दिनों में इसमें 4% का इजाफा हुआ है। 24 जून को रिकवरी रेट 56% था।

Disqus Comments