रविवार, 14 जून 2020

Bollywood : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मौत से खेल जगत भी हैंरान ,दिग्गज खिलाड़ियों ने दिया श्रद्धांजलि


साल 2020 सबसे बुरा साल साबित होने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। लोग वैसे ही जानलेवा कोरोना वायरस की वजह से परेशान हैं, ऊपर से कई बॉलीवुड कलाकारों के निधन से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। थोड़े समय पहले बॉलीवुड जगत ने ऋषि कपूर और इरफान खान जैसे दिग्गज कलाकारों को खोया था और अब बॉलीवुड के टैलेंटेड और युवा एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसकी जानकारी उनके नौकर ने पुलिस को दी। पुलिस जांच में जुटी हुई है। निधन पर खेल जगत में सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, सानिया मिर्जा, मिताली राज, सुरेश रैना, इरफान पठान समेत कई खिलाड़ियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 


आइए नजर डालते हैं-


सचिन ने उनके निधन पर कहा कि, 'सुशांत सिंह के निधन की खबर सुनकर शॉक्ड और उदास हूं। वो बहुत ही टैलेंटेड और युवा एक्टर थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'

भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने भी सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर उनकी भारतीय टीम की जर्सी में एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा कि, 'रेस्ट इन पीस।' 




 सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर दुख जताने वालों में सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी खिलाड़ी भी शामिल रहे। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने इंस्टाग्राम पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि, 'यह खबर सुनकर काफी दुखी हुआ हूं। रेस्ट इन पीस। 



शिखर धवन ने लिखा है कि खबर सुनकर हिल गया हूं और इस पर विश्वास नहीं कर पा रहा हूं। उनके परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। 

युवराज सिंह ने लिखा कि मैं इस पर यकीन नहीं कर पा रहा हूं। वो काफी यंग और होनहार था। हमें नहीं पता होता कि किसके अंदर क्या चल रहा है जबकि वो बाहर एकदम अलग दिखाई देता है। रेस्ट इन पीस। 

दुखद घटना पर हरभजन सिंह ने लिखा कि प्लीज मुझे कोई बता दो कि यह न्यूज फेक है। मैं यकीन नहीं कर पा रहा हूं कि सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं है। उनके परिवार के लिए संवेदनाएं। बहुत बुरी खबर 

इस पर रैना ने लिखा कि सुशांत सिंह राजपूत के बारे में सुनकर हैरान हूं। धोनी की बायोपिक के समय उनसे कई बार मिला था और उनके साथ समय बिताया था। हमने एक टैलेंटेड और स्माइलिंग एक्टर खो दिया। ओम शांति...

इरफान पठान ने लिखा कि मैं दिल से दुखी और शॉक्ड हूं। मेरी संवेदनाएं उनकी फैमिली के साथ हैं। 

सुशांत के निधन पर टेनिस की दिग्गज खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने लिखा कि, 'तुमने कहा था कि हम दोनों एक साथ कभी टेनिस खेलेंगे..आप काफी अच्छे और खुशमिजाज किस्म के इंसान थे। आप हर जगह खुशियां बांटना चाहते थे। हमें नहीं पता था कि आप हमारा इस तरह दिल दुखाएंगे। पूरी दुनिया आपको मिस करेगी। यह लिखते हुए मेरे हाथ कांप रहे हैं। रेस्ट इन पीस मेरे दोस्त।' 

Disqus Comments