बुधवार, 20 मई 2020

Delhi Weather : तेज हवा और बूंदाबांदी से बदलेगा दिल्ली का मौसम

दिल्ली का मौसम एक बार फिर तेज हवा और बूंदाबांदी से बदलेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को दिल्ली के कई हिस्सों में तेज हवाएं चल सकतीं हैं। वहीं शुक्रवार और शनिवार को गरज के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है।

दिल्ली में बुधवार को तापमान में तेजी से इजाफा हुआ। सफदरजंग स्थित मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। पालम केंद्र में सबसे ज्यादा तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोधी रोड में 40 और आयानगर में 40.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

भारत के उत्तरी हिस्सों में सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले तीन दिन में दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार के दिन 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान तापमान 23 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी और गरज-चमक की संभावना है।

Disqus Comments